जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

*कक्षा 9वी से 12वी के 176 हाई स्कूल*हाई सेकेंडरी स्कूल के 528 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग 

                 

विवेक मालवीय – जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज डाइट राजगढ़ में  किया गया, जो कि जिला पुरातत्व/पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेमरवाल, डी.ई,ओ. श्री करण सिंह भिलाला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

         इस अवसर पर एम.पी.टी.यू. से श्री गोपाल शर्मा, डी.पी.सी. श्री आर.के. यादव, नोडल अधिकारी श्री विक्रम सिंह राठौर, क्विज मास्टर श्री राधेश्याम पुरविया, श्री प्रभात शर्मा, श्री सुशीला शर्मा, सुश्री दीपा दुबे उपस्थित रहे। 

       इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 12वी के 176 हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल के 528 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 6 टीमों का चयन किया गया। जिनमें से तीन टीम विजेता एवं तीन टीम उप विजेता के रूप में चयनित की गई। 

   अंतिम प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। आईपीएस स्कूल ब्यावरा 250 अंक (मां जालपा समूह) समृद्धि जैन, भूमिका, धीरेंद्र सिंह, सर्वोदय पब्लिक स्कूल तलेन 120 अंक (साका श्याम जी समूह) रवीना यादव, दिशा तोमर, अभिषेक परमार, शासकीय उमावि गंगा होनी 110 अंक (रानी रूपमती समूह) लोकेश कुमार, पंकज सिंह, घनश्याम लववंशी, शासकीय कन्या उमावि पचोर 20 अंक (भेसवा माता समूह) महिमा मालवीय, भूमिका, सलोनी कुशवाहा, सीएम राइज स्कूल नरसिंहगढ़ 20 अंक (नेवज समूह) अरविंद, माया, नितेश विश्वकर्मा तथा हाई स्कूल नाहली 20 अंक चिड़ीखो समूह आशा, भावना एवं शिवानी का रहा। 

     मध्य प्रदेश के विजेता टीम को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल पर घूमने का मौका 2 रात 3 दिन के लिए एवं उपविजेता टीम को 1 रात और 2 दिन के लिए घूमने का सुनहरा अवसर एवं प्रथम विजेता टीम को 17 अगस्त को भोपाल में राज्य स्तरीय कैसे प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

               

Share